Noida News : उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की जिला इकाई का हुआ गठन
Noida News : District unit of Uttar Pradesh Sahitya Sabha formed
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:24 AM
Noida News : साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा गौतमबुद्धनगर जिला इकाई का गठन बरौला सेक्टर- 49 नोएडा स्थित साहित्य सदन के काव्य भवन सभागार में किया गया।
Noida News :
प्रांतीय संस्थापक कवि एवं व्यंग्यकार सर्वेश अस्थाना तथा प्रांतीय अध्यक्ष गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना ने बताया कि उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का गठन प्रदेश के साहित्यकारों के हित एवं उत्थान के लिए किया गया है। साहित्य सभा के जिला संयोजक कुमार आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्षीय स्थानीय इकाई के लिए किशोर श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं भारत सरकार से सम्मानित कवि व लेखक पंडित साहित्य कुमार चंचल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि सचिव का कार्यभार डॉक्टर इला जायसवाल व अलका मिश्रा को इकाई के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। राहुल शेष को सह सचिव तथा सतीश दीक्षित को संगठन मंत्री बनाया गया हैं। सपना सक्सेना एवं मीनाक्षी दिनेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य की भूमिका निभाएंगी। जिला संरक्षक बृजपाल सिंह व जिला संयोजक कुमार आदित्य ने सभा के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए इकाई को एकजुट रहकर अपने-अपने दायित्व को निभाने का हर संभव प्रयास करने की बात कही है।