Noida News : 'जीएसटी छापेमारी की अफवाहों पर ध्यान न दें', किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ नहीं होने देंगे : मनोज गुप्ता
Noida News: 'Don't pay attention to the rumors of GST raid', will not allow any trader to be harassed: Manoj Gupta
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:40 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन के कार्यालय सेक्टर-10 पर सुनील गुप्ता, एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मनोज गुप्ता अध्यक्ष बीजेपी नोएडा महानगर रहे।.
Noida News :
मनोज गुप्ता ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है की फलां-फलां मार्केट में जीएसटी का छापा डाला जाएगा जिस कारण संपूर्ण मार्केट बंद हो जाती है और राजस्व की हानि होती है। परंतु ऐसा कुछ भी नहीं है। यह जो छापे हैं यह सिर्फ और सिर्फ उन्हीं दुकानदारों के ऊपर डाले जा रहे हैं जो चिन्हित किए गए हैं और जीएसटी का कर अपवंचन कर रहे हैं और जीएसटी का पंजीकरण नहीं करवा रहे है।
उन्होंने समस्त व्यापारी और उद्यमियों को आश्वस्त किया कि भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है। जीएसटी विभाग द्वारा कोई भी उत्पीडऩ का मामला हो तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के या मेरे संज्ञान में तुरंत लाएं उसका उचित व तुरंत समाधान किया जाएगा।
बैठक में राधा कृष्ण गर्ग, सुरेश गुप्ता, भाजपा महामंत्री उमेश त्यागी, महासचिव सुधीर पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, संगठन महामंत्री मनोज गुप्ता, युवा अध्यक्ष अमित पोरवाल, अमित गोयल, विक्रम सेठी, राघव बंसल, राहुल भाटिया, संजय कोहली, विजय बजाज, धर्मवीर बंसल, सुरेंद्र गोयल, सुरेंद्र गर्ग, सज्जन गोयल समय कई व्यापारियों और उद्यमियों ने इस बैठक में भाग लिया।