Noida News : सेक्टर-18 के बाजार में डबल पोल स्ट्रक्चर बदनुमा धब्बा
Noida News: Double pole structure in Sector-18 market
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:35 AM
Noida News : नोएडा। नोएडा के कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 मार्केट का पुनर्विकास शुरू करने से पहले लगाये गये अस्थाई डबल पोल स्ट्रक्चर व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। काम खत्म होने के बावजूद इन्हें हटाया नहीं गया है।
Noida News :
सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि 8 साल बाद भी इन डबल पोल स्ट्रक्चर, अस्थाई बिजली के केबल्स, ट्रांसफॉर्मस पैनल तथा पुराने फीडर पिलर्स को हटाया नहीं गया है। नई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था शुरू होने के बाद भी इन्हें न हटाना व्यापारियों की नाराजगी बढ़ा रहा है। श्री जैन ने बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता ने इन्हें 6 माह में हटाने के लिए कहा था लेकिन इस आश्वासन को अब दो साल हो चुके हैं। तिकोना पार्क से नई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के जरिए बाजार में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। एसोसिएशन के सदस्य अक्षय कपूर, महासचिव कर्नल सुरजीत सिंह भसीन व उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने नोएडा के कनॉट प्लेस सेक्टर-18 बाजार में लगे इन डबल पोल स्ट्रक्चर को बाजार की सुंदरता पर बदनुमा धब्बा बताते हुए इन्हें जल्द हटाने की मांग की है।