Noida News : रबड़ की बेल्ट बनाने वाली कंपनी में भयंकर आग
Fire File Photo
भारत
RP Raghuvanshi
08 Oct 2022 07:04 PM
Noida News : नोएडा। सेक्टर-63 में बीती रात्रि रबड़ की बेल्ट बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए 10 फायर टेंडरों को कई घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सेक्टर-63 जी-320 में रबड़ की बेल्ट बनाने की कंपनी है। बीती रात्रि करीब 10 बजे कंपनी के प्रथम तल पर आग लग गई। आग लगने पर कंपनी में काम कर रहे मजदूर बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान लोगों ने आग लगने की सूचना थाना सेक्टर 63 पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची 10 दमकल गाडिय़ों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि संभवत शार्ट सर्किट की वजह से कंपनी में आग लगी है। कंपनी में रबड़ का काम होने की वजह से आग ने थोड़ी देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सीएफ़ओ अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।