Noida News : खड़ी कार में आग लगी, दूसरी को भी चपेट में लिया
Fire broke out in a parked car in Noida
भारत
चेतना मंच
13 Oct 2022 09:48 PM
Noida News : नोएडा । नोएडा सेक्टर-4 के ए ब्लॉक में आज दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग ने थोड़ी देर में भयंकर रूप धारण कर लिया और दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से दोनों कारें जल गई हैं।
Noida News :
थाना फेस-1 के प्रभारी विरेश पाल सिंह ने बताया कि आज दोपहर सूचना मिली कि सेक्टर-4 के ए ब्लॉक में सड़क किनारे खड़ी कारों में आग लग गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिसकर्मी व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। इस दौरान दूसरी कार भी आग की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस स्थान पर कार में आग लगी थी, उसके आसपास करीब दर्जनभर गाड़ियां और खड़ी थीं। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना आग और भयंकर रूप धारण कर सकती थी। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए वहां यातायात भी प्रभावित हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
[video width="490" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/ssstwitter.com_1665657882076.mp4"][/video]