Noida News : मकान में लगी आग, घर का सारा समान जलकर हुआ राख
Noida News: Fire broke out in the house, all the things in the house were burnt to ashes
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:03 AM
Noida News : सैक्टर-19 के मकान नंबर बी-324ए में अचानक आग लग गई। उस समय घर में कोई व्यक्ति नहीं था। घर में लगी भयंकर आग से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारण आस-पास फैले धुआं से सामने पार्क में बैठी महिलाओं व आस पास के निवासियों को आग लगने की खबर लगी। पड़ोसियों ने तुरंत फायर-स्टेशन को फोन कर सूचना दी। फायर फाइटिंग स्टाफ ने तत्परता के साथ कार्यवाही कर आग पर काबू पा लिया।
Noida News :
आग लगने की सूचना मिलते ही सैक्टर-19 के पदाधिकारी-लक्ष्मी नारायण, अध्यक्ष; रोहित श्रीवास्तव, महासचिव; राज कुमार चौहान, उपाध्यक्ष और समीर सूर, सह कोषाध्यक्ष आदि भी मौके पर पहुंच गए और प्रभावित निवासियों की हर संभव सहायता की।