Noida News : अग्नि सुरक्षा मेंhttps://hindi.webdunia.com/ कोताही न बरती जाए, एनईए पदाधिकारियों ने अग्निशमन अधिकारी से की मुलाकात
Noida News: Fire safety should not be neglected, NEA officials met the fire officer
भारत
चेतना मंच
09 Dec 2022 10:58 PM
Noida News : नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसेासिएशन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अग्निशमन अधिकारी नारायण सिंह से सैक्टर-2 स्थित कार्यालय में भेंट की तथा उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
Noida news :
एनईए के वरि0 उपाध्यक्ष एंव चेयरमैन अग्निशमन विभाग कमेटी-एनईए राकेश कोहली के नेतृत्व में पदाधिकारी अग्निशमन अधिकारी से मिले तथा उनके साथ उद्योगों में आये दिन आग लगने की घटनाओं के संबध में चर्चा की। प्रतिधिमण्डंल ने अवगत कराया कि उद्यमी भी नही चाहता कि अग्नि सुरक्षा से सबंधित किसी भी तरह की कोताही बरती जाए।
इस पर नारायण सिंह ने कहा कि अग्नि सुरक्षा से संबधित अनावश्यक उपकरण लगाने की आवश्यकता नही है। यदि किसी वैडर द्वारा अनावश्यक उपकरण लगाने की बात कही जाती है तो आप हमसे मिलें ताकि हम उद्यमी को बता सकें कि इकाई में किस उपकरण को लगाने की आवश्यकता है।
प्रतिनिधिमण्डल में एन0ई0ए0 के हरीश जोनेजा, उपाध्यक्ष मौ0 इरशाद, सचिव मंयक गुप्ता, अजय अग्रवाल सम्मलित थे।