Noida News : गौतमबुद्धनगर में भी होगी जी-20 सम्मेलन की बैठक
Noida News : Police Commissioner Gautam Budh Nagar Smt. Laxmi Singh held a meeting with Additional Commissioner of Police, Law and Order and senior police officers regarding the grand / safe completion of the upcoming G-20 conference.
भारत
चेतना मंच
28 Dec 2022 06:00 PM
Noida News : आगामी वर्ष-2023 में जी-20 का महत्वपूर्ण सम्मेलन भारत में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 19 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे हैं। सम्मेलन के दौरान गौतमबुद्धनगर में भी एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में जी-20 सम्मेलन का आयोजन वर्ष-2023 में किया जाएगा। इसके लिए 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक देश भर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सम्मेलन में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाड़ा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, मैक्सिको, रूस, साउदी अरब, साउथ अफ्रीका, टर्की, यूके व यूएस के राष्ट्र अध्यक्ष हिस्सा लेते हैं।
Noida News :
इस सम्मेलन के दौरान एक बैठक गौतमबुद्धनगर में भी होगी जिसे शांतिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा आगामी जी-20 सम्मेलन को भव्य/सकुशल संपन्न कराने को लेकर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली कुल 11 बैठकों की समीक्षा करते हुए गौतमबुद्धनगर में आयोजित होने वाली बैठकों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को समय से अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने, स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी रोक लगाने व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर लेने के निर्देश पुलिस कमिश्नर ने दिये।
बैठक के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था रवि शंकर छवि, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद, डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा, डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह, एडीसीपी क्राइम/स्टाफ ऑफिसर अनिल कुमार यादव व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।