Noida News : जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं आज जीएसटी कमिश्नर से मिलेंगे व्यापारी
Noida News: Harassment of traders in the name of GST survey is not tolerated, traders will meet GST commissioner today
भारत
चेतना मंच
12 Dec 2022 04:31 PM
Noida News : नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई की एक बैठक नरेश कुच्छल की अध्यक्षता में हरौला सेक्टर-5 में संपन्न हुई। बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा संपूर्ण जनपद सहित नोएडा में सर्वे के नाम पर किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीडऩ को लेकर नाराजगी जताई गई और चेतावनी दी गई कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए जीएसटी बिना यदि कोई कार्यवाही की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
Noida News :
बैठक में निर्णय लिया गया कि आज कमिश्नर जीएसटी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नरेश कुच्छल व चेयरमैन राम अवतार सिंह ने व्यापारियों को आह्वान किया कि उन्हें डर कर अपनी दुकान बंद नहीं करनी है। उन्हें एकजुटता के साथ ऐसे अधिकारियों का विरोध करना है, जो व्यापारियों के खिलाफ उत्पीडऩात्मक कार्यवाही में लगे हैं । उन्होंने कहा कि संगठन कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा, व्यापारियों की सरकार होते हुए भी अगर जीएसटी विभाग द्वारा शोषण एवं दोहन का शिकार बनाया जा रहा है, तो उससे व्यापारी वर्ग में घोर निराशा है।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री दिनेश महावर, महामंत्री संदीप चौहान व सत्यनारायण गोयल, कोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, सोहनवीर, कपिल भाटिया, सुधीर, महेंद्र गोयल महेंद्र कटारिया, पीयूष वालिया, सुभाष त्यागी, राधेश्याम गोयल, बृजमोहन राजपूत बृजमोहन यादव, अनिल गर्ग आदि उपस्थित थे।