<span style="color: #4c83f5;">Noida News :</span> वारिस न होने से आहत पिता ने की आत्महत्या
Greater Noida News: Youth dies after being hit by a vehicle
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2022 06:35 PM
Noida News : नोएडा । तीन बेटियों के पिता ने लड़का ना होने पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से हरदोई निवासी (40 वर्षीय) आजाद पुत्र कन्हैया सेक्टर-92 में रहता था और कपड़ों पर प्रेस करने की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी भी घरों में कामकर गृहस्थी में उसका हाथ बंटाती थी। आज सुबह जब वह काम कर अपने घर पहुंची तो उसे आजाद फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची थाना फेज-2 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Noida News :
थाना प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक की तीन बेटियां हैं। बेटा ना होने से वह काफी परेशान रहता था। आजाद अक्सर कहता था कि उसके बेटा नहीं है ऐसे में उसका वंश आगे कैसे चलेगा। डिप्रेशन में रहने के कारण आजाद काफी शराब भी पीता था। परिजन आशंका जता रहे हैं कि बेटा ना होने की वजह से ही आजाद ने आत्महत्या की है।