<span style="color: #4c83f5;">Noida News : </span> 'मैं जीवन से हार गया हूं, मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2022 05:41 PM
Noida News : नोएडा । 'मैं जीवन से हार गया हूं, इस कारण आत्महत्या कर रहा हूं। मम्मी पापा आप अपना और परिवार का ध्यान रखना।' यह सुसाइड नोट लिखकर पीएचडी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले (26 वर्षीय) नवीन पुत्र कृष्ण पाल सिंह ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी से पीएचडी कर रहे थे। वह थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के नामोली गांव में बने एक हॉस्टल में रह रहे थे। नवीन ने गुरुवार देर रात अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने नवीन को फांसी के फंदे पर लटका देख कर थाना नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Noida News :
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है । सुसाइड नोट में नवीन कुमार ने लिखा है कि वह जीवन से बहुत परेशान हैं और इसी कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसके आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। सुसाइड नोट में उसने अपने मम्मी पापा से खुद का और परिवार का ख्याल रखने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के साथ साथ इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवीन ने आत्महत्या क्यों की है।