Noida News : आईआईटी की टीम ने किया अंडरपास का निरीक्षण
Noida News: IIT team inspected the underpass
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:04 PM
Noida News : एक्सप्रेस वे पर बन रहे अंडरपास जाम का कारण बन रहे है। इसकी बड़ी वजह यहां बन रहे अंडरपास है। इन अंडरपास में बाक्स पुशिंग तकनीक का यूज हो रहा है। पुशिंग करते ही एक्सप्रेस वे की सड़क धस जाती है। इसके चलते एक्सप्रेस वे पर कई किमी लंबा जाम लग जाता है। इसका विकल्प तलाशने के लिए आईआईटी दिल्ली की मदद ली जा रही है।
Noida News :
इसको लेकर आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसरों की एक टीम ने सेक्टर-96 में बन रहे अंडरपास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाइल शीट (इसे लगाने से मिट्टी दरकती नहीं है) का डिजाइन लिया गया। जिसकी जांच की जा रही है। दरअसल, इसकी जांच में देखा जाएगा कि यदि अंडरपास में बाक्स पुशिंग का प्रयोग करते है तो शीट पाइल मिट्टी को रोक पाएगी या नहीं।
प्राधिकरण वर्क सर्किल-9 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण सलोनिया ने बताया कि आईआईटी के प्रोफेसर की टीम ने निरीक्षण किया था। अंडरपास और शीट पाइल का डिजाइन दिया गया है। वे इस पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे है। रिपोर्ट आते ही आगे का काम शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर-96 में बनाया जा रहा ये अंडरपास 99.34 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2020 में शुरू किया गया। सितंबर 2021 में पूरा हो जाना चाहिए था। कोरोना के चलते इसकी डेड लाइन अक्टूबर 2022 की गई। अब यहां बाक्स पुशिंग करने से एक्सप्रेस वे की मिट्टी धंस जाती है।
ऐसे में आईआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही यहां बाक्स पुशिंग का काम शुरू कराया जाएगा। सलोनिया ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मार्च 2023 तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में इसका फिजिकल काम 74 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। वहीं 50 प्रतिशत फिनेंशियल काम पूरा हो चुका है।