Noida News : बाबा शीतल की याद में कल सर्फाबाद में दंगल
Dangal wrestling in Noida
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:08 AM
Noida News : नोएडा । सेक्टर-72 के सर्फाबाद गांव में यदु पब्लिक स्कूल के पास स्थित मिनी स्टेडियम में कल आठवां बाबा शीतल कुश्ती गोल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। यह दंगल कुश्ती के जनक रहे सर्फाबाद के बाबा शीतल की याद में पिछले 8 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी बाबा शीतल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतपाल यादव ने दी।
Noida News :
ट्रस्ट के संरक्षक राकेश यादव ने बताया कि इस दंगल में दिल्ली तथा एनसीआर के नामी गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इस दंगल में बच्चों तथा महिलाओं की भी कुश्ती आयोजित की जाएगी। दंगल में 5 टाइटल कुश्तियां होंगी।
भारत केसरी टाइटल जीतने वाले को 1,51000 का प्रथम पुरस्कार 71000 का द्वितीय पुरस्कार तथा 51000 का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। भारत कुमार टाइटल की कुश्ती के लिए 1 लाख का प्रथम पुरस्कार, 51000 का द्वितीय पुरस्कार तथा 31000 का तृतीय पुरस्कार रहेगा। भारत वीर अभिमन्यु टाइटल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51034 पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार 31000 तथा तृतीय पुरस्कार 21000 का होगा। भारत बाल केसरी के तहत प्रथम पुरस्कार 31000 द्वितीय पुरस्कार 21000 तथा तृतीय पुरस्कार 11000 का रहेगा। भारत बालवीर टाइटल की कुश्ती के लिए प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 द्वितीय पुरस्कार 11,000 तथा तृतीय 5100 का रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सांसद व भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी गौतमबुधनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद बृजभूषण सिंह, पूर्व सांसद डीपी यादव, सूरज भान सिंह, भारत केसरी जयप्रकाश पहलवान, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे।