Noida News : 'इंद्रधनुष' अंतरविद्यालय कला प्रतियोगिता 17 को
Noida News : 'Indradhanush' Interschool Art Competition on 17th
भारत
चेतना मंच
10 Dec 2022 04:37 PM
Noida News : नोएडा लोक मंच द्वारा आने वाले 17 दिसंबर को 'इंद्रधनुष' अंतरविद्यालय कला प्रतियोगिता का आयोजन चिल्ड्रन पार्क सेक्टर - 33 में किया जाएगा। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सभी विद्यालयों के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता को तीन वर्गो में विभाजित किया गया है। लगभग 2000 विद्यार्थी कंपटीशन में प्रतिभाग करेंगे।
Noida News :
इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से हर वर्ग में 10 प्रतिभागी प्रतिभाग कर पाएंगे। नोएडा लोक मंच द्वारा हर बच्चे को ड्राइंग शीट दी जाएगी। सभी बच्चे अपने रंग, ड्राइंग बोर्ड, जोमेट्री बॉक्स, ब्रश आदि ड्राइंग की जरूरत का सारा सामान अपने साथ लेकर आएंगे।
सभी विद्यालय अपनी प्रविष्ठियां 15 दिसंबर 2022 तक भेज सकते हैं।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-09-at-6.41.15-PM.mp4"][/video]