Noida news : गौकशी में कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में घायल
Infamous miscreant injured in encounter in Gaukshi
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:02 PM
Noida News : नोएडा । थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो इनामी गोकशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों गौकश घायल हो गए। पकड़े गए गौकशों पर विभिन्न जनपदों में करीब एक दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैं।
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सेक्टर-41 में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बगैर नंबर की वैगनआर कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर कार सवार दोनों व्यक्ति भाग निकले। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम कफील व बिलाल निवासी धौलाना हापुड़ बताएं। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस व गौकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।
Noida News :
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। दोनों पूर्व में भी गौकशी के आरोप में जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दोनों गौकश थाना सेक्टर-39 से दो मामलों में वांछित चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए दोनों बदमाशों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।