Noida News : डा. महेश शर्मा के आवास पर लगा बधाई देने वालों का तांता
सेक्टर-15ए में स्थित पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेश शर्मा के आवास पर दीपावली की बधाई देते दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर।
भारत
RP Raghuvanshi
22 Oct 2022 08:00 PM
Noida News : नोएडा । दीपावली के शुभ अवसर पर गौतमबुद्धनगर के सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा त्रिपुरा के प्रभारी डा. महेश शर्मा के आवास पर आज सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Noida News :
बधाई देने वालों में दादरी के विधायक तेजपाल नागर, उनके सुपुत्र दीपक नागर, प्रसिद्घ समाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर वैद्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य भव्य वैद्य, समाजिक कार्यकर्ता नमित वैद्य व आशीष वैद्य के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, त्रिपुरा के कई भाजपा नेता, उद्योगपति, व्यापारी, किसान, युवा शामिल थे। वे सभी सेक्टर-15ए स्थित सांसद के आवास पर पहुंचे तथा उन्हें बधाई दी। खबर लिखे जाने तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था।
[caption id="attachment_38604" align="alignnone" width="703"] पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा को दीपावली की बधाई देते प्रसिद्घ सामाजिक कार्यकर्ता जुगलकिशोर वैद्य, भव्य वैद्य व अन्य[/caption]