Noida News : कार्तिकेय राज का चयन उप्र क्रिकेट टीम में
Kartikeya Raj selected in UP cricket team
भारत
RP Raghuvanshi
24 Nov 2022 09:38 PM
नोएडा। स्टेप बाई स्टेप स्कूल में कक्षा-9 के छात्र कार्तिकेय राज का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम (अंडर-16) में हुआ है। कार्तिकेय के इस चयन पर परिवार व स्कूल के अध्यापकों व कोच में हर्ष व्याप्त है। अब कार्तिकेय छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
उल्लेखनीय है कि कार्तिकेय राज नोएडा में तैनात रहे उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार यादव तथा यहां पर परिवहन विभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन के पद पर तैनात रही रचना यदुवंशी के सुपुत्र हैं। आज कल राजेश कुमार यादव आगरा मंडल में अपर आयुक्त (प्रशासन) के पद पर तैनात हैं।
कार्तिकेय ने 9 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। बेहतर खिलाड़ी होने के कारण उसे ग्रेटर नोएडा स्थित यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी में चयनित कर लिया गया। उनके कोच मो. अजहर तथा अफजल हैं जो एकेडमी में होनहार खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण दे रहे हैं।