Noida News : टूर पैकेज के नाम पर लगाया लाखों का चूना
Noida News: Lakhs defrauded in the name of tour package
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:03 PM
Noida News : टूर पैकेज दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले 2 जालसाजों को थाना सेक्टर 113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है।
Noida News :
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग टूर पैकेज दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस मामले में थाने की टीम व साइबर सेल कर्मियों की संयुक्त टीम लगाई गई। सूचना के आधार पर सेक्टर 77 से अखिल उर्फ वेंकट पुत्र प्रकाश शर्मा व अमन संदल पुत्र विजय कुमार संदल को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन व कुछ नकदी बरामद हुई है। आरोपियो ने बताया कि वह लोगों को टूर पैकेज दिलाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।