<span style="color: #4c83f5;">Noida News : </span> निकाय चुनाव के लिए लाई गई शराब पकड़ी
Liquor brought for civic elections caught
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:52 PM
Noida News : नोएडा । नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं के बीच बांटने के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब सहित एक तस्कर को थाना बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से 15 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी सीज किया है। पकड़े गए आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया।
Noida News :
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस परी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 15 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक अर्जुन उर्फ संजीव पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम कनारसी थाना दनकौर को हिरासत में लिया। इस दौरान इसका साथी गौरव कसाना मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हरियाणा से सस्ती दरों पर शराब लाकर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, आगरा व बिहार राज्य में शराब की तस्करी करता है। बरामद शराब नगर निकाय चुनाव में बांटने के लिए लाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज उसे न्यायालय में पेश किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।