Noida News : ग्राम प्रधानों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक
Noida News : Meeting of police officers with village heads
भारत
चेतना मंच
28 Dec 2022 06:22 PM
Noida News : अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) रवि शंकर छवि ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया। बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था के अलावा,गांवों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करने की अपील की।
Noida News :
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि ने बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली ओर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वह पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर अपराध नियंत्रण में सहयोग दें।उन्होंने कहा कि शांति समिति व संभ्रांत व्यक्ति स्थानीय पुलिस को अपराधिक किस्म के व्यक्तियों, तस्करी या गलत गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें। ग्राम चौकीदार को चौकन्ना रखने, पुलिस गश्त व सजगता को लेकर भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । सर्दियों के मौसम में पशु चोरी रोकने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्थान चिन्हित कर पुलिस पिकेट पॉइंट बनाने, रात्रि गश्त को और अधिक सुदृढ़ तरीके को कहा।
बैठक में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा दिनेश कुमार सिंह, एडीसीपी मु यालय विशाल पांडे, विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रतिनिधि व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।