Noida News : पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर लाखों का चूना
Noida News: Millions cheated in the name of providing part time job
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:40 PM
Noida News : साइबर ठगों ने एक युवती को पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर उसे ढाई लाख रुपए का चूना लगा दिया पीडि़ता ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News :
सेक्टर-61 रहने वाली सौम्या डे ने दर्ज रिपोर्ट बताया कि वह सोशल साइट पर पार्ट टाइम जॉब सर्च कर रही थी इस दौरान उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए दिए गए विज्ञापन के नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उसे पार्ट टाइम जॉब दिलाने का भरोसा दिलाया। पीडि़ता का आरोप है कि विभिन्न औपचारिकताओं के नाम पर उससे 2 लाख 57 हजार ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया खुद के ठगे जाने का एहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है इस मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।