Noida news : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने मानसिक रूप से परेशान गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलवाया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट का आभार व्यक्त किया है।
Noida news :
एएचटीयू की टीम सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने (30 वर्षीय) महिला की काउंसलिंग की। इस महिला को पुलिस द्वारा 18 अक्टूबर 2022 को कौशांबी बस स्टैंड गाजियाबाद से रेस्क्यू कर लाया गया था। काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है और अपने घर जाना चाहती है। महिला द्वारा बताए गए पते पर एएचटीयू की टीम ने संपर्क किया। ग्राम प्रधान के माध्यम से उक्त महिला के भाई से बात की गई। महिला के भाई ने बताया कि वह दिमागी रुप से परेशान चल रही है और उसके दो बच्चे हैं। गत 18 अक्टूबर को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद से ही सभी लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। एएचटीयू की टीम से जानकारी मिलने के बाद महिला के भाई व भाभी नोएडा आए। इसके बाद पुलिस ने महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।