Noida News : श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक
MLA participated in Shrimad Bhagwat Katha
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2022 04:18 PM
Noida News : नोएडा । शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा सेक्टर-110 में स्थित रामलीला मैदान महर्षि आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए तथा कथा वाचक चिन्मयानंद बापू का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Noida News :
कार्यक्रम में उपस्थित हज़ारों श्रद्धालुओं ने इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस आयोजन की भव्यता को विशाल बना दिया।
कार्यक्रम में महर्षि आश्रम के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने श्री वर्मा को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार व सम्मान में आयोजित इस तरह के आयोजन हेतु समस्त आयोजनकर्ताओं व आश्रम के सदस्यों को विधायक विनय वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।