Noida News : सांसद ने जैन मुनि कमल कुमार के किए दर्शन
Noida News: MP visited Jain monk Kamal Kumar
भारत
चेतना मंच
05 May 2023 05:10 PM
Noida News : जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के महा तपस्वी आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि कमल कुमार अपने दो अन्य सहवर्ती संतो मुनि अमन कुमार और मुनि नमी कुमार के साथ नोएडा पधारे।
मुनि श्री नोएडा के सेक्टर 71,सेक्टर 23 से विचरण करते हुए सेक्टर-19 स्थित नाहटा सदन में मोती लाल,सुरेन्द्र सिंह,सिद्धार्थ नाहटा के यहां पधारे। सेक्टर-19 में गौतमबुद्घनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आचार्य महाश्रमण के महातपस्वी मुनि कमल कुमार 44 वर्षों से एक दिन खाना और एक दिन उपवास की तपस्या में लीन है। वहीं एक और संत मुनि नमी कुमार के मास खमण की तपस्या का इग्यारहवें दिन की तपस्या गतिमान है ! मुनि श्री का सेक्टर 19 में प्रवचन हुआ जिसमे मुनि कमल कुमार ने फरमाया कि अनुशासन सबसे बड़ी बात है अनुशासन बनाए रखने के लिए मनुष्य को जितना सरल,मुलायम होना चाहिए उतना कठोर भी होना जरूरी है ! उन्होंने फरमाया कि कठोर होने का यह मतलब नहीं की थपड़ मारे, कान पकड़े,डांटे,बुरा भला करे बल्कि नजर हटलेना,बात ना कर अहसास दिलाना भी कठोरता का परिचायक है। इन सब से अनुशासन बनाया रखा जा सकता है।
[caption id="attachment_86875" align="aligncenter" width="1280"] Noida News: MP visited Jain monk Kamal Kumar[/caption]