Noida News : नोएडा-ग्रेनो की सीईओ विदेश दौरे के लिए रवाना ,यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी भी रवाना
IAS Ritu Maheshwari
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:42 PM
Noida News : नोएडा। शासन के निर्देश के तहत आज नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी विदेश दौरे के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ उनके पति एवं उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), प्रभारी एनआरआई सेल, सीईओ लीडा, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग तथा प्रबंध विदेश उप्र राजय वस्त्र निगम लिमिटेड भी विदेश दौरे के लिए रवाना हो गये। उनके स्थान पर सचिव अवस्थापना एवं औ़द्योगिक विकास अनिल सागर प्रभार संभालेंगे।
Noida News :
सीईओ रितु माहेश्वरी के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया के सिडनी तथ हॉंगकांग में विदेशी निवेशकों को नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में निवेश के प्रति आकर्षित करने के लिए रोड शो भी आयोजित होंगे। ये रोड शो 13-16 दिसंबर तक आयोजित होंगे। उनकी गैर मौजूदगी में गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई दोनों ही दायित्वों का बतौर प्रभारी निर्वहन करेंगे।
इस कड़ी में उप्र लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेन्द्र भूषण भी विदेश दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। उनके नेतृत्व में 11-13 दिसंबर तक रोड शो आयोजित होंगे। बता दें कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में विदेशी निवेश के लिए 60-60 हजार करोड़ रूपये की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सूत्र बताते हैं कि दोनों ही प्राधिकरण के क्षेत्र में 1-1 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव भी आ चुके हैं। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
गौरतलब है कि फरवरी में लखनऊ में होने वाले ग्लोबल समिट-2023 के लिए मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री तथा 21 आईएएस अधिकारी विदेश दौरे पर जा रहे हैं जो रोड शो आदि के जरिए विदेशी निवेशकों को उप्र में निवेश करने के लिए आकर्षित करेंगे।
सीईओ ने सुबह अफसरों संग की विशेष बैठक
नोएडा। आज विदेश दौरे के लिए रवाना होने के पूर्व नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सुबह अपने आवास पर शीर्ष अफसरों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस बैठक में एसीईओ प्रभाष कुमार, एसीईओ मानवेन्द्र सिंह, कई ओएसडी तथा विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक व अन्य शीर्ष अफसर भी मौजूद थे।