Noida News : गाड़ी चुराने के बाद बदल देते थे नम्बर प्लेट
Noida News: Number plate used to be changed after stealing the car
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:57 AM
Noida News : एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए थाना सेक्टर-63 पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है इनके पास से चोरी की दो स्कूटी व 9 बाइक बरामद की हैं।
Noida News :
एडीसीपी सेंट्रल डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने सूचना के आधार पर एफ एम जी रोड से सोनू पुत्र नंदलाल, फरमान पुत्र मोमिन खान, भोला उर्फ भगत उर्फ मोहित पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके पास से एक-एक चाकू फर्जी नंबर प्लेट लगी दो स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिल बरामद की।
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उन्होंने यह दो पहिया वाहन एनसीआर क्षेत्र से चोरी किए हैं दोपहिया वाहनों को चोरी करने के बाद वह नंबर प्लेट को बदलकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों ने दर्जनों वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।