Noida News : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे एक लाख लोग : शाहनवाज़ आलम
Noida News: One lakh people will participate in Bharat Jodo Yatra: Shahnawaz Alam
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:05 PM
Noida News : भारत जोड़ो यात्रा के 3 जनवरी से गाजियाबाद से शुरू होने पर एक लाख से ज़्यादा लोग शामिल होंगे। इसमें अखिलेश यादव, मायावती और जयंत चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने महानगर चेयर मैन कादिर खान के आयोजन में नोएडा के सेक्टर 12 में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा तैयारी बैठक में कही
Noida News :
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने कहा कि अपनी आर्थिक नीतियों के कारण देश को 20 साल पीछे धकेल देने वाली मोदी सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा से इतनी डरी हुई है कि वो लोगों को कोरोना का डर दिखाने लगी है.
अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के सचिव प्रभारी नासिर अली ने कहा कि जिस तरह 5 लाख से ज़्यादा लोगों ने दिल्ली पहुँचने पर राहुल गांधी का स्वागत किया उससे तय हो गया है कि लोग दिल्ली के लालकि़ले पर राहुल गांधी को तिरंगा फहराते हुए देखना चाहते हैं.
नोएडा महानगर चेयरमैन कादिर खान ने कहा कि बीजेपी इस यात्रा से पूरी तरह बौखला गई है। इस लिए यात्रा को रोकने कि साजिश कर रही है।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष अख़लाक़ अहमद व लियाक़त चौधरी, इरशाद हुसैन, एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, बृजेश आर्य, राजकुमार भारती, पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश सत्येंद्र शर्मा, विक्रम चौधरी, राजन बिष्ट ,राजेंद्र भारद्वाज, मोहम्मद चांद ,परवेज, सुरेश, समीर खान, गुलफाम चौधरी, जीशान चौधरी, संजीव भाटी ,शकील खान, शकील अहमद, नदीम अहमद, रवि यादव, गुलाब खान ,अब्दुल खान सलीम खान, इकराम खान, नितिन शर्मा अनिल अवाना, हिमांशु तवर, गुलशन ज्योतिपाल, पूजा गुप्ता, शबनम, मेहंदी, प्रेम शाह, वीरेंद्र मुखिया, परमवीर लोहिया, रहमतुल्लाह,मो शाहिद व अन्य लोग मौजूद रहे।