Noida News : पुलिस कमिश्नर ने किया सेक्टर-58 थाने का औचक निरीक्षण
Noida News: Police Commissioner did surprise inspection of Sector-58 police station
भारत
चेतना मंच
17 Dec 2022 04:01 PM
Noida news : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह पदभार संभालने के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह अचानक थाना सेक्टर-58 पहुंची। उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय व महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई, डाटा फीडिंग व अभिलेखों के रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाली सभी शिकायतों का अविलंब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर लोगों से मृदु व्यवहार किया जाए।
Noida News :
थाने का निरीक्षण करने के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एनआईबी चौकी, लेबर चौक, खोड़ा बॉर्डर में फुट पेट्रोलिंग करते हुए यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण पॉइंट पर पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए। ब्लैक स्पॉट्स,बॉटल नेक ट्रैफिक या ज्यादा दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने स्ट्रीट क्राइम, फ़ास्ट मूविंग क्राइम, महिला संबंधित अपराध की रोकथाम को लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वह महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से रात्रि के समय ज्यादा प्रभावी गश्त करें। महिला सुरक्षा इकाई भीड़भाड़ वाले इलाकों में हर समय भ्रमण सील रहे जिससे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाई जा सके। इस मौके पर नोएडा जोन के डीसीपी हरिश्चंद्र, एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी, एसीपी व थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद था।