Noida News : न्याय की मांग कर रहीं पहलवानों के साथ पुलिस का बर्ताव लोकतंत्र पर काला धब्बा : देवेन्द्र अवाना
Police treatment of wrestlers demanding justice is a black spot on democracy: Devendra Awana
भारत
चेतना मंच
29 May 2023 05:50 PM
नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना ने न्याय के लिए धरना दे रहीं महिला पहलवानों के साथ किए गए बर्ताव की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यौन शोषण के आरोपी कुश्ती फेडरेशन के निर्वतमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे रही पहलवानों की गिरफ्तारी और धरना स्थल को उजाड़ने की कार्रवाई कर दिल्ली पुलिस ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी।
खूंखार अपराधियों की तरह पुलिस ने बेटियों को घसीटा
देवेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि नई संसद पर महिला पंचायत करने शांतिपूर्ण तरीके से जा रही अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को सड़क पर घसीटते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके साथ किए गए बर्ताव से लग रहा था, जैसे वे कोई माफिया या खूंखार अपराधी हों। उन्होंने कार्रवाई को लोकतंत्र पर काला धब्बा करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सोशलिस्ट मंच इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।
पीड़ित को ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
भारतीय सोशलिस्ट मंच के गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि पहलवान यौन शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी तो नहीं हुई, उल्टे आंदोलन कर रहे पहलवानों को ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ ही भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों को चेताया कि वे लोकतंत्र को राजतंत्र बनाने से बाज आएं। भारतीय सोशलिस्ट मंच मांग करता है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।