Noida news : निकाय चुनाव के बाद डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन समस्या का होगा समाधान : ऊर्जा मंत्री
Noida news: Power connection problem will be resolved in submerged area after body elections: Energy Minister
भारत
चेतना मंच
15 Dec 2022 06:28 PM
Noida news : उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा है कि डूब क्षेत्र में जो बिजली कनेक्शन की समस्या चल रही है निकाय चुनाव बाद उसका समाधान कर दिया जाएगा। श्री तोमर ने बताया कि नोएडा समेत प्रदेश के कई इलाकों में अंडरग्राउंड केबल करने को लेकर कुछ परेशानी पैदा हुई है। पूर्व सरकारों ने प्रयोग के तौर पर कार्य किया था लेकिन अनुरक्षण तथा तकनीकी खामियों के कारण यह प्रयोग सफल नहीं रहा।
Noida news :
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आज नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अंडरग्राउंड केबल के कार्य पर मंथन चल रहा है। जिसमें विदेशी कंपनियों की भी मदद ली जा रही है। यह प्रयोग सफल होने के बाद में नोएडा समेत अन्य जनपदों में भी व्यवस्था लागू की जाएगी।
उन्होंने अवैध कनेक्शन तथा छापामार टीम के भ्रष्टाचार पर कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायतें उन्हीं मिली है कि कुछ टीम पैसा लेकर बिजली चोरी करने वालों को छोड़ देती है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। श्री तोमर ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार आई है तब से विद्युत क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। जबकि पूर्व सरकारों में यह नहीं हुआ था। अब किसानों को भरपूर बिजली दी जा रही है तथा शहरों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। इसके अलावा कई नई हाइडल पावर स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा तथा दूसरे राज्यों को भी बिजली देने की स्थिति में आ जाएगा।