सपा में बूथ और सेक्टर प्रभारी की दी जाएगी जिम्मेदारी
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:51 AM
Noida News (चेतना मंच)। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की एक बैठक संगठन प्रभारी एवं प्रदेश सचिव राकेश यादव की अध्यक्षता में सेक्टर-70 स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटियों के गठन और संगठन को मजबूत बनाने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।
हर बूथ की समीक्षा की जाएगी
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि हर बूथ की समीक्षा की जाएगी और ऐसे कार्यकर्ताओं को बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जो सक्रिय और पार्टी के प्रति समर्पित होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उनका उद्देश्य पार्टी के पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उन्हें सक्रिय करना और युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का है। पुराने नेताओं के अनुभव एवं युवाओं के जोश से वह पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता सरकार की रीति-नीतियों से बेहतर तरीके से रूबरू हो चुकी है और परिवर्तन का मन बना रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया कर देगी। बैठक में उपस्थित सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने श्री यादव को संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देकर उनका स्वागत किया।
Noida News in hindi
मौजूद रहे ये नेता और कार्यकर्ता
इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता भरत प्रधान, महानगर महासचिव विकास यादव, नोएडा ग्रामीण महानगर के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव, राघवेन्द्र दुबे, दिनेश प्रधान, सुंदर यादव, विनोद यादव, सोनिया यादव, सतपाल यादव, टीटू यादव, नादिर शाह, सुभाष भाटी, गौरव सिंघल, मोहसिन सैफी, गौरव चचरा, पुष्पेंद्र यादव, मुकेश यादव, कालू यादव, नेहा पांडे, मोहित यादव , अमित भाटी, सतवीर यादव सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।