Noida News : विद्युत चोरी के मामले में एसडीओ व जेई सस्पेंड
Noida News: SDO and JE suspended in case of electricity theft
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:26 AM
Noida News : सेक्टर 63 स्थित चोटपुर कॉलोनी के पास एक कमर्शियल भवन में करीब 75 लाख की बिजली चोरी के खुलासे के बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के एसडीओ तथा जेई को सस्पेंड कर दिया गया है । यह कार्रवाई पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक के आदेश पर की गई है।
Noida News :
दरअसल बुधवार को मेरठ तथा हापुड़ की विजिलेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास स्थित बबली यादव के तीन मंजिला मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पता चला कि भवन में ओयो होटल नर्सिंग होम के अलावा दो कपड़े की सिलाई के कारखाने चल रहे थे। छापे के दौरान विजिलेंस टीम के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार तथा सहायक अभियंता एस सी यादव को पता चला कि इस भवन में 54 किलोवाट से अधिक कॉमर्शियल बिजली की चोरी की जा रही थी।
प्रबंध निदेशक के आदेश पर आज क्षेत्र के एसडीएम तथा जेई को सस्पेंड कर दिया गया है।