Noida News : हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भगवत कथा संपन्न
Noida News: Shrimad Bhagwat Katha concluded with Havan and Prasad distribution
भारत
RP Raghuvanshi
16 Dec 2022 04:19 PM
Noida News : सेक्टर-93 स्थित श्रमिक कुंज प्रथम में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा हवन व प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हो गई।
कथा व्यास विनोद कृष्ण महाराज ने व्यास पीठ से सभी को नेक कार्य करते रहने की प्रेरणा दी एवं आशीर्वाद दिया।
Noida News :
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से हमारे जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। मुख्य यजमान श्यामानंद मिश्रा ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही श्रीमद्भगवत कथा जैसे आयोजन संभव हैं।
इस अवसर पर पंडित महादेव शर्मा, गोरेलाल, धर्मेंद्र, महेंद्र कौशिक, कल्याण सिंह, प्रमोद यादव सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।