Noida News : सपा नेताओं ने नोएडा में मनाया जीत का जश्न
Noida News: SP leaders celebrated victory in Noida
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:34 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव ने बम्पर वोटों से जीत दर्ज की है। जिसका जश्न समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के नेताओं ने ग्राम सर्फाबाद में पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा नोएडा राकेश यादव व ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र यादव के नेतृत्व में मनाया।
Noida News :
इस मौके पर समाजवादी के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की देवतुल्य जनता ने अपने नेता को सच्ची श्रद्घांजलि अर्पित क़ी है और भारतीय जनता पार्टी व देश दुनिया को बता दिया कि मैनपुरी नेता जी का गढ़ था और रहेगा। ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि यह जीत समाजवादियों के लिए एतिहासिक है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य, पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव, टीटू यादव, अलिशेर, हीरालाल यादव, सत्ते नेता, सतपाल यादव, सुखी ख़लीफ़ा, संजय त्यागी, नवीन भाटी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।