Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:24 AM
Noida News : नोएडा । मामूरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
Noida News :
थाना फेस-3 प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मोरना गांव की गली नंबर 5 में रहने वाली आशा ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आशा ने बताया कि वह मंगलवार को घर से सब्जी लेने के लिए गई थी। इस दौरान उसका पति मनीष घर पर अकेला था और शराब पी रहा था। कुछ समय बाद जब वह वापस घर लौटी तो उसे मनीष फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि आशा ने अगल बगल के पड़ोसियों की मदद से मनीष को फंदे से नीचे उतारा और अपने देवर वरुण की मदद से कैलाश अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।