Noida News : नोएडा । सेक्टर-20 में रहने वाले बैंक से रिटायर्ड कैशियर का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Noida News :
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सेक्टर-20 बी ब्लॉक में रहने वाले पवन कुमार तिवारी पुत्र आई एन तिवारी बैंक से कैशियर पद पर रिटायर हुए थे। वह सेक्टर 20 में अकेले ही रहते थे। उनके बच्चे कनाडा में रह रहे हैं। बुधवार की सुबह उनकी मेड काम के लिए घर पहुंची। कई बार दरवाजा खटखटाने पर पवन कुमार ने दरवाजा नहीं खोला। मैड ने आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी जिसके बाद पड़ोसी एकत्रित हो गए। पड़ोसियों ने थाना सेक्टर 20 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। कमरे में पवन कुमार तिवारी मृत अवस्था में पड़े हुए मिले। मौत के कारणों का पता जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।