Noida News : उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव व खतौली विधान सभा सीट से मदन भैया और गुजरात विधान सभा में समाजवादी पार्टी का खाता खुलने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। समाजवादी पार्टी के जि़ला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत की ख़ुशी में एक दूसरे मिठाई खिलाई।
Noida News :
इस मौक़े पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व गौतमबुद्घनगर के पूर्व जि़ला पंचायत अध्यक्ष गजराज सिंह नागर, वरिष्ट नेता चौधरी बेगराज गुर्जर, जि़लाध्यक्ष इंदर प्रधान, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, जगबीर नंबरदार, मेहंदी हसन, अजय चौधरी एडवोकेट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।