Noida News : सेक्टर-34 के अपार्टमेंट में बंदरों का आतंक
Terror of monkeys in Sector-34 apartment
भारत
चेतना मंच
29 Oct 2022 09:12 PM
Noida News : नोएडा। सेक्टर-34 में स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले लोग इन दिनों बंदरों के आतंक से भयभीत हैं। बंदरों के झुंड आए दिन उत्पात मचाते रहते हैं।
Noida News :
फेडरेशन ऑफ सेक्टर-34 आरडब्लूए के अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर प्रमोद श्रीवास्तव को पत्र लिखकर नोएडा के सेक्टर-34 में बंदरों के आतंक से अवगत कराया गया है। अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि इन दिनों बंदरों का नोएडा के सेक्टर- 34 के कई अपार्टमेंट नीलगिरी ढ्ढ, नीलगिरी ढ्ढढ्ढ, सी ब्लॉक तथा अन्य अपार्टमेंट में आतंक काफी बढ़ गया है। बंदरों का झुंड आए दिन हमला करते रहते हैं. घर की छत पर जाकर टंकी खोल देते हैं. पानी को गंदा कर देते हैं। छत पर कोई सामान छूट जाता है तो टंकी में डाल देते हैं या फिर नीचे फेंक देते हैं। खास तौर से बच्चे और बुजुर्गों को ये बंदर अपना निशाना बना रहे हैं। आए दिन बंदर लोगों को काट रहे हैं और घरों के सामान को बर्बाद कर रहे हैं. यहां के निवासी बंदरों से इतने डरे हुए हैं कि घर से बच्चों को बाहर भेजने में भी खतरा रहता है। अगर घर का दरवाजा खुला रह जाए तो घर के अंदर धावा बोल देते हैं। किचन में घुसकर फ्रीज में से रखा सारा सामान बाहर फेंक देते हैं। अगर उसका विरोध करें तो हमला करते हैं। महिलाओं और बुजुर्गों ने बंदरो के डर से पार्क में टहलना बंद कर दिया है।