Noida News : 16 दरोगा समेत 26 पुलिसकर्मियों के तबादले
UP Police
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:13 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:13 AM
Noida News : नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर नोएडा जोन के डीसीपी ने 16 उप निरीक्षकों सहित 28 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में 11 चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
डीसीपी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे पर तैनात देवकीनंदन को बॉटनिकल गार्डन चौकी प्रभारी, राजेंद्र कुमार को सेक्टर 37 चौकी प्रभारी, शैलेंद्र सिंह को सेक्टर 54 चौकी प्रभारी, ओमप्रकाश सिंह को झूंपुरा चौकी प्रभारी, अंकुर चौधरी को सेक्टर 12 22 चौकी प्रभारी, सलाउद्दीन को सेक्टर 57 चौकी प्रभारी, संजय पूनिया को निठारी चौकी प्रभारी, अजय सिंह यादव को सेक्टर 47 चौकी प्रभारी, सुभाष चंद्र को डीएलएफ मॉल चौकी प्रभारी, बलवीर सिंह को सेक्टर 29 चौकी प्रभारी तथा मनोज राय को सेक्टर 39 में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इनके अलावा नोएडा जोन में तैनात उप निरीक्षक अशोक बाबू शर्मा, सुभाष चंद्र को थाना सेक्टर 20, यशपाल सिंह, विरेंद्र सिंह व मुरारीलाल को थाना सेक्टर 24, मदन लाल गौतम को थाना सेक्टर 113, सत्यभान सिंह को थाना सेक्टर 58 में स्थानांतरित किया गया है। मुख्य आरक्षी महेश नैन, जोगेंद्र सिंह, यतेंद्र कुमार को थाना सेक्टर 113, राकेश कुमार को थाना सेक्टर 126, आरक्षी अजय कुमार को थाना सेक्टर 113, मुख्य आरक्षी गौरव कुमार को थाना सेक्टर 20, आरक्षी जगमोहन सिंह को थाना सेक्टर 24, महिला आरक्षी नीतू चौधरी को थाना सेक्टर 49, मनीषा को थाना सेक्टर 20 तथा नेहा तोमर को थाना सेक्टर 24 स्थानांतरित किया गया है।