Noida news : सूत्रा क्लब में नशे में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे
Noida news: Two drunken parties clashed in Sutra Club, fiercely kicking and punching
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:17 AM
Noida News : सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया स्थित सूत्रा क्लब में बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि दोनों ही पक्षों ने किसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। मारपीट व हाथापाई की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Noida News :
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात सूत्रा क्लब में पार्टी चल रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच वाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष के नशे में होने के कारण वाद विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच हुई हाथापाई से क्लब में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर कमिश्नरेट पुलिस व नोएडा सेंट्रल जोन के डीसीपी को टैग कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। बता दें कि आए दिन गार्डन गैलरिया स्थित बार में मारपीट व झगड़े की घटनाएं होना आम बात हो गई हैं। कुछ दिनों पहले बार में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की भी जान चली गई थी। इस संबंध में एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा का कहना है कि किसी भी पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2 लोगों के बीच मामूली विवाद हुआ था जिसके बाद वह वहां से चले गए थे। उन्होंने बताया कि सूत्रा क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
[video width="636" height="360" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/12/VS-VJ6ZUvVRJxyIT.mp4"][/video]