Noida News : डिपार्टमेंटल स्टोर से चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, कार व सामान बरामद
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Aug 2023 09:07 PM
Noida News : थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल शातिर चोर को पकड़ा है, जो डिपार्टमेंटल स्टोर से चोरी करने के बाद अपनी कार से फरार हो जाया करता था। लेकिन इस बार यह शातिर अपनी कार और चोरी किए गए सामान के साथ रंगेहाथों पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
Noida News In Hindi
घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-79 में नीड्स 24 रिटेल मार्क्स चलाने वाले उदयवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति सामान खरीदने के बाद बगैर पैसे दिए कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-112 से आई-20 कार सवार मोहित चावला को गिरफ्तार किया गया। कार में ग्रॉसरी का सामान भरा हुआ था।
पर्स कार में छूटने का बनाया था बहाना
Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि मोहित चावला नीड्स 24 रिटेल मार्क्स में ग्राहक बनाकर पहुंचा था। उसने कई हजार रुपए का सामान खरीदकर उसका बिल भी बनवा लिया। काउंटर पर उसने बताया कि उसका पर्स कार में रह गया है।
उसने काउंटर पर बैठे शख्स से कहा कि वे अपने स्टोर से किसी लड़के को उसके साथ भेजकर बाहर से पेमेंट मंगवा लें। इसके बाद उसने स्टोर से खरीदा गया सामान अपनी कार में लोड कर लिया और कार में बैठकर रफूचक्कर हो गया।
थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मोहित चावला मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और शातिर चोर है। उस पर पहले से चोरी के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
बड़ी खबर : रक्षा बंधन पर मोदी सरकार का गिफ्ट, 200 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडरदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।