Noida News : बिरला इंस्टीट्यूट में प्रबंध विकास पर कार्यशाला
Noida News : Workshop on Management Development at Birla Institute
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:25 AM
Noida News : सेक्टर 1 नोएडा स्थित बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान ने पेस्ट शील्डस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए एक प्रबंध विकास की कार्यशाला का आयोजन किया कार्यक्रम का संयोजन प्राध्यापक डॉ. अरुण मित्तल ने किया। इस कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक विकास शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
Noida News :
इस कार्यशाला में प्रबंध के क्षेत्र में अनेक पुस्तकों के लेखक दीपक बहल, जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय के प्राध्यापक डॉ लोकेश जिंदल ने मानव संसाधन एवम विपणन प्रबंध के अनेक विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक व्यवसाय के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण हैं अपने कर्मचारियों का अपने ग्राहकों से भी अधिक ध्यान रखना। संस्थान के निदेशक प्रो एस एल गुप्ता अपने 30 वर्षों से अधिक के अपने नेतृत्व के अनुभवों को प्रतिभागियों से साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया की इस प्रकार भारत एवं भारत के बाहर भी नेतृत्व क्षमता के विकास में कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरुण मित्तल ने रचनात्मकता के सन्दर्भ में भारतीय एवं पाश्चत्य सोच की विस्तार से व्याख्या की और बताया की किस प्रकार रचनात्मकता व्यावसायिक जगत को बदल रही है। कार्यक्रम के आयोजन में पवन चांडक, अरविन्द कुमार, रणधीर सहदेव, बिकास, आदित्य, चिरंजीवी आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।