Noida News : शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद युवक ने की आत्महत्या
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:05 AM
Noida News : नोएडा । शेयर मार्केट में लगाया गया पैसा डूब जाने से कर्ज तले दबे युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसने अपने परिचितों से पैसा उधार लेकर शेयर मार्केट में लगाया। पैसा डूब जाने के कारण वह किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा है, इसलिए आत्महत्या कर रहा है।
Noida News :
मूल रूप से गुडग़ांव का रहने वाला 32 वर्षीय सौरभ पुत्र वीरभान सिंह इको विलेज 2 में अपनी पत्नी के साथ रहता था। गुरुवार को उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसे सौरव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चेरी काउंटी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें सौरव ने लिखा है कि स्टॉक मार्केट में उसने अपने परिचितों से उधार लेकर काफी सारा पैसा लगाया हुआ था। स्टॉक मार्केट में पैसा डूब जाने के कारण वह किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा है, इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सौरव बैंक में काम करता था। गत दिसंबर माह में उसकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद वह बेरोजगार चल रहा था। नौकरी छूटने के बाद उसने शेयर मार्केट में पैसा लगाना शुरू किया था। शुरुआत में शेयर मार्केट से उसे कुछ प्रॉफिट हुआ। इसके बाद उसने अपने परिचितों व दोस्तों से रकम उधार लेकर शेयर मार्केट में काफी पैसा इन्वेस्ट किया था।