Noida News: Youth commits suicide in Gejha village
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:33 AM
Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा गंभीर स्थिति मे अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की मौत हो गई।थाना प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि मूल रूप से बागपत का रहने वाले जोगेंद्र अपने परिवार सहित गेझा गांव में रहता था। उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जोगेंद्र को फांसी के फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि जोगेंद्र मानसिक रूप से परेशान था और काफी शराब पीता था।
Noida News :
वहीं नंगला गांव में किराए पर रहने वाले सोनू ने अपनी (27 वर्षीय) पत्नी रामवती को गंभीर स्थिति में शारदा अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रामवती की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रामवती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।