Noida : अवैध उगाही में यूपी पुलिस के दो सिपाही सस्पेंड
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:55 PM
Noida : नोएडा। अवैध धन उगाही के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस के दो पुलिसकर्मियों (Policemen) को सस्पेंड (Suspend) कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला भी पंजीकृत किया गया है। इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर झुंडपुरा चौकी प्रभारी (Jhundpura Chowki Incharge) पर भी गाज गिरी है और उन्हें भी निलंबित किया गया है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) के पीआरओ पंकज कुमार (Pankaj Kumar) ने बताया कि थाना फेस 1 क्षेत्र के झुंडपुरा चौकी क्षेत्र में पीसीआर 34 (PCR 34 ) पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध धन उगाही की सूचना ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इसकी जांच एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा (Rajneesh Verma) द्वारा की गई। जांच आख्या के आधार पर पीसीआर 34 (PCR 34 ) पर नियुक्त कांस्टेबल अरविंद कुमार व अमित कुमार के विरुद्ध धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। दोनों कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में झुंडपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय पूनिया को भी निलंबित कर दिया गया है।