PM Modi in Greater Noida : प्रधानमंत्री 16 नवंबर को आएंगे ग्रेटर नोएडा
CM Yogi & PM Modi in Greater Noida
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:18 AM
PM Modi in Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 16 नवंबर को एक बार फिर ग्रेटर नोएडा आएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आगामी 14 से 18 नवंबर तक एलपीजी वीक-2022 का आयोजन किया जाना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे।
PM Modi in Greater Noida :
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व ग्रेटर नोएडा आएंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा एलपीजी वीक-2022 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एलपीजी तक पहुंच बढ़ाने में भारत की सफलता को प्रदर्शित किया जाएगा। मंत्रालय ने एलपीजी वीक-2022 में स्वच्छ और आधुनिक ईंधन के रूप में एलपीजी के प्रयोग तथा किस प्रकार भारत में अधिकतर लोगों तक एलपीजी उपलब्ध कराई गई है उसकी जानकारी देने की तैयारी की है।
14 से 18 नवंबर तक एलपीजी वीक-2022 का आयोजन होगा। एलपीजी वीक में विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें एलपीजी को लेकर विशेषज्ञ अपनी बात सा़झा करेंगे। कार्यक्रम में व्यवसायिक बैठकें भी होंगी। इसके अलावा प्रदर्शनी व एलपीजी को लेकर हो रहे नवाचारों (शोध) की झलक भी दिखेगी। इसमें व्यापार करना, नवीनतम उत्पादों और सेवाओं को देखने का अवसर मिलेगा। इस साल एलपीजी वीक हाईब्रिड कंपोनेंट के कारण और भी आकर्षक होगा।