President's House : आज से आम लोग भी घूमने के उद्देश्य से जा सकेंगे राष्ट्रपति भवन
President's House: From today common people will also be able to visit Rashtrapati Bhavan
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:23 AM
President's House : देश की विरासत को देखने तथा उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि आज यानि 1 दिसम्बर से राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। लोग निर्धारित समय पर कड़ी सुरक्षा व्यस्था के अंदर राष्ट्रपति भवन के भीतर जा सकते हैं और विभिन्न दर्शनीय चीजों का आनंद ले सकते हैं।
President's House :
क्यारहेगीअंदरजानेकीटाइमिंग?
राष्ट्रपति भवन में आम लोगों के जाने के लिए हफ्ते के पांच दिन निर्धारित किये गए है जो कि बुधवार से लेकर रविवार तक हैं। हालांकि किसी गस्टेड हॉलिडे के दिन यह बंद रहेगा। इन दिनों में आप निर्धारित टाइम स्लॉट पर ही अंदर जा सकते हैं। एक दिन में पांच टाइम स्लॉट्स बनाये गए हैं जिनकी टाइमिंग सुबह 10 से 11 एवं 11 से 12 बजे तक है। दोपहर में आप 12 से 1 बजे तक, 2 से 3 बजे तक तथा 3 से 4 बजे तक भी अंदर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। टाइम स्लॉट बनाने का मकसद राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा व्यस्था को बनाये रखना है। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर हफ्ते में छः दिन ( मंगलवार से शनिवार ) तक खुला रहेगा। हालांकि किसी सरकारी छुट्टी के दिन यह बंद रहेगा।
राष्ट्रपतिभवनमेंसमारोहदेखनेकाभीमिलसकताहैमौका
सूचना के मुताबिक शनिवार के दिन आम लोग राष्ट्रपति भवन में होने वाले चेंज और गॉर्ड सेरेमनी को भी देख सकते हैं। इसकी टाइमिंग सुबह 8 से 9 बजे तक ही रहेगी। हालांकि इसके लिए आपको राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से बुकिंग करवाने की आवश्यकता है। आपको अपनी वास्तविक पहचान दिखाने के लिए एक पहचान पत्र की आवश्यकता भी होगी।
क्याहोंगेराष्ट्रपतिभवनकेअंदरदर्शनीयस्थल
भवन के भीतर आकर्षक तरीके से बनाये गए सभी स्थान देखने लायक हैं। आम जनता विभिन्न स्थलों का आनंद ले सकती है जिनमें से लुटियन ग्रैंड सीढ़ियां, गेस्टट विंग, अशोक हॉल, नॉर्थ ड्राइंग रूम, लॉन्ग' ड्राइंग रूम, पुस्तकालय, दरबार हॉल, भगवान बुद्ध की मूर्ति, मुख्य भवन, स्वागत कक्ष, नवचारा, प्रांगण एवं बैंकवेट हॉल आदि शामिल हैं।
बुकिंग के लिए आपको वे सभी जानकारियां भरनी होंगी जो ऑफिशियल वेबसाइट पर पूछी जाएंगी। अगर आपको स्लॉट खाली मिलते हैं तो बुकिंग स्वीकार हो जायेगी अन्यथा आप किसी अन्य दिन की बुकिंग कर सकते हैं।