अगर आप जुलाई या अगस्त में दिल्ली घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं और आपकी सूची में ऐतिहासिक लाल किला भी शामिल है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Delhi News : अगर आप जुलाई या अगस्त में दिल्ली घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं और आपकी सूची में ऐतिहासिक लाल किला भी शामिल है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 15 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक लाल किले को आम पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। इस अवधि में किसी भी पर्यटक को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Delhi News
एएसआई के आदेश के अनुसार, 15 जुलाई से 15 अगस्त तक लाल किले में पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह के टिकट धारकों पर लागू होगा। यानी यदि किसी ने पहले से टिकट बुक कर रखा है, तब भी इस अवधि में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। यह फैसला नियम-5 के तहत लिया गया है। हर वर्ष 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। इस राष्ट्रीय समारोह से पहले सुरक्षा एजेंसियां, दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय बल पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। मंच निर्माण, सुरक्षा उपकरणों की स्थापना, रिहर्सल, वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियां और तकनीकी व्यवस्थाओं के कारण लाल किले को अस्थायी रूप से आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाता है।
Delhi News
लाल किले के साथ-साथ उसके आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। कई मार्गों पर बैरिकेडिंग, अतिरिक्त सुरक्षा जांच और यातायात संबंधी अस्थायी प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दिल्ली आने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी और सुरक्षा संबंधी दिशा-निदेर्शों की जानकारी अवश्य लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने के बाद लाल किले को फिर से आम पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यदि आप इस विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण करना चाहते हैं, तो 16 अगस्त या उसके बाद की तारीख तय करना बेहतर रहेगा। इससे आप बिना किसी प्रतिबंध के लाल किले का भ्रमण कर सकेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले को कुछ समय के लिए आम लोगों के लिए बंद रखना नई व्यवस्था नहीं है। सुरक्षा कारणों और समारोह की व्यापक तैयारियों को देखते हुए लगभग हर वर्ष एएसआई और सुरक्षा एजेंसियां इसी तरह का निर्णय लेती हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय समारोह को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराना होता है।
विज्ञापन