
बताया जा रहा है कि हमलावर ने चार राउंड फायरिंग कि थी । पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10:30 बजे साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी। गोलीबारी में घायल महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है । महिला की उम्र 40 साल से अधिक बताई जा रही है । पीड़ित महिला को तीन गोलियां मारी गई हैं । महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं हमले की वजह पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 25 लाख के लेन देन के विवाद का कोई मामला था ।