विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए ब्लास्ट के बाद से ही लश्कर जैसे संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयासरत हैं। इस खतरे को देखते हुए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर आतंकी साजिश का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक बेहद चौकाने वाली सूचना के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और चांदनी चौक स्थित प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाकर बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में है।
सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया सूचना के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लाल किले के सामने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) यानी इंप्रोवाइज्ड बम से धमाका करने की नापाक साजिश रच रहे हैं। इसके अलावा, चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर पर भी हमले की आशंका जताई गई है। आतंकी तत्वों का मकसद देश की राजधानी में दहशत फैलाना और जान-माल का भारी नुकसान करना है।
सूत्रों का कहना है कि यह साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट की प्रतिक्रिया में रची जा रही है। इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए ब्लास्ट के बाद से ही लश्कर जैसे संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयासरत हैं। इस खतरे को देखते हुए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
यह अलर्ट उस समय और भी गंभीर हो जाता है, जब इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में लाल किले के सामने एक बड़ा विस्फोट हो चुका है। उस वक्त एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को ब्लास्ट कर दिया था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। इतिहास को दोहराने की इस कोशिश को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस बार किसी भी कोताही की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती हैं।
एजेंसियों के अलर्ट के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लाल किले और चांदनी चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा की चारदीवारी को मजबूत किया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। Delhi News
विज्ञापन